मुख्य कंटेंट तक स्किप करें

आएगा बुलावा तो जाना पड़े

आएगा बुलावा तो जाना पड़ेगा, सर तुझको अपना झुकाना पड़ेगा।
वहाँ न चलेगा बहाना किसी का, नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का ॥

शौहरत्‌ तुम्हारी बह जाएगी,
दौलत यहीं पड़ी रह जाएगी।
नहीं साथ जाएगा खजाना किसी का ॥ नहीं चाहिए..........

पहले तो तुम अपने आप को सम्हालो
फिर दूसरे की बुराईयाँ निकालो ।
बुरा है बुरा ही रहेगा बहाना किसी का ॥ नहीं चाहिए..........

दुनिया का गुलशन सदा ही रहेगा,
मेला ये जहाँ में लगा ही रहेगा।
आना किसी का और जाना किसी का। नहीं चाहिए........

Transliteration​

aaega bulava to jana padaega, sar tujhhako apana jhhukana padaega.
vahan na chalega bahana kisi ka, nahin chahie dil dukhana kisi ka ॥

shauharat‌ tumhari bah jaegi,
daulat yahin padai rah jaegi.
nahin sath jaega khajana kisi ka ॥ nahin chahie..........

pahale to tum apane aap ko samhalo
phir doosare ki buraeyan nikalo
bura hai bura hi rahega bahana kisi ka ॥ nahin chahie..........

duniya ka gulashan sada hi rahega,
mela ye jahan mein laga hi rahega.
aana kisi ka aur jana kisi ka. nahin chahie........