आब तो जाग मुसाफिर जाग
आब तो जाग मुसाफिर जाग
बथेरा सो लिया रे।
पहले तो माता के गर्भ में, सोया 9-10 मास ।
जागा नहीं जगाने वाला था वो तेरे पास।
जन्म अनेकां लिया रे। अब तो जाग.............
फिर सोया माता की गोद में, फिर भी रहा न होश।
आप गीले तुझे सुखे सुहावे, माता तेरी ने सोच।
माया ने मोह लिया रे॥ अब तो जाग...........
फिर सोया तिर्या की सेज पे, गल में बइयां डाल |
यही वक्त था जागन का तू, जागा नहीं गंवार।
सजा लिया डोलिया रे ॥ अब तो जाग..........
चिता का सोना बाकी रहा अब, सभी जगह लिया सोय।
कहे साहिब जी सोने में तन, सारी उमर गई होय।
यह कांटा बो लिया रे॥ अब तो जाग............
Transliteration
aab to jag musaphir jag
bathera so liya re.
pahale to mata ke garbh men, soya 9-10 mas
jaga nahin jagane vala tha vo tere pasa.
janm anekan liya re. ab to jag.............
phir soya mata ki god men, phir bhi raha na hosha.
aap gile tujhhe sukhe suhave, mata teri ne socha.
maya ne moh liya re॥ ab to jag...........
phir soya tirya ki sej pe, gal mein baiyan dal |
yahi vakt tha jagan ka too, jaga nahin ganvara.
saja liya doliya re ॥ ab to jag..........
chita ka sona baki raha ab, sabhi jagah liya soya.
kahe sahib ji sone mein tan, sari umar gae hoya.
yah kanta bo liya re॥ ab to jag............